अज्ञात कारणों से चार पहिया वाहन में लगी आग
सुजुकी कार जलकर हई खाक
दीदारगंज-आजमगढ़
दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुवारा कला गांव निवासी मो0आदिल की चार पहिया वाहन सुजुकी कार में आग लगनें से जलकर खाक हो गई। रविवार को मो0आदिल दिन में अपनी कार से कहीं गया था और सायं लगभग छ बजे कार से घर वापस आया और मारुती सुजुकी कार को दरवाजे के सामने आम के पेड़ के नीचे खड़ी करके अपने घर में चला गया और खाना पीना खाकर सो गया रात लगभग एक बजे पड़ोसी ने दरवाजे पर खड़ी कार को धू धू कर जलते देखा तो शोर मचाते हुए आदिल के घर की खिड़की पीटना शुरु किया तो मो0आदिल और परिवार के सदस्य नींद से जगे तब कार में आग लगनें की जानकारी हुई तो दरवाजा खोलकर घर से बाहर आए तो देखा कि कार धू धू कर जल रही है और आग की लपटें उपर उठ रहीं हैं तो आनन फानन में जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी तथा वाहन में अंदर रखा हुआ वाहन का कागजात भी जल गया तथा आम के फल लिए हुए दो बृक्ष भी आंशिक रूप से झुलस गए।
अज्ञात कारणों से चार पहिया वाहन में लगी आग
192 Views
