आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों की शोषण और उत्पीड़न ना किया जाए। चुनाव आचार संहिता के चलते व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाई में ना डाला जाए और न तो उनका उत्पीड़न किया जाए।

209 Views

आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों की शोषण और उत्पीड़न ना किया जाए। चुनाव आचार संहिता के चलते व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाई में ना डाला जाए और न तो उनका उत्पीड़न किया जाए।
उक्त विचार हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता के ।वे रौजा स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर रविवार को देर रात आयोजित बैठक में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। डॉक्टर राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि जनपद का व्यापार आधे से अधिक नगद खरीद और बिक्री पर आधारित होता है जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत आचार संहिता लागू होने के कारण जनपद में चौराहों पर उड़का दल से लिखित गाड़ियां जगह-जगह पर व्यापारियों को जांच के नाम पर परेशान कर रही है। जिससे व्यापारी समाज दहशत एवं भय में रह रहा है । डॉक्टर गुप्त ने कहा कि आज महंगाई के वातावरण में ₹50000 ले आना अथवा ले जाना जन समुदाय के लिए अथवा व्यापारी के लिए साधारण सी बात हो गई है उन्होंने कहा कि जनपद के उच्च अधिकारी कृपया ध्यान दें कि जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण एवं उत्पीड़न ना किया जाए गाड़ियों को अनावश्यक न रोका जाए क्योंकि इससे जनपद का पूरा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुन्ना बरनवाल अशोक सिंह कन्हैया लाल जायसवाल अजहर कमाल फैजी महातम यादव आनंद गुप्ता अभिषेक मद्धेशिया मोनू सिंह नीरज अग्निवेश गामा यादव दिनेश यादव अरुण जायसवाल हाजी अनवर अली फैयाज अहमद ध्रुव नारायण गुप्ता दिलीप मद्धेशिया संजय सराफ राजेश गुप्ता मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *