बसपा उम्मीदवार बाल कृष्ण चौहान को लेकर पार्टी के अंदर विरोध शुरु कैसे चुनाव जीत पाएंगे पूर्व सांसद
बार बार दल बदलना बना जी का जंजाल
डॉ• मनोज कुमार उपाध्याय
घोसी लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में यानी 1 जून को होना है। घोसी लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपना प्रत्याशी पहले ही उतार चुकी हैं। पर सबसे अंत में बहुजन समाज पार्टी ने बालकृष्ण चौहान को हाथी पर सवार कर घोसी के जनता की नुमाइन्दगी के लिए जनता के बीच भेजा हैं।पर ग्रामीण अंचल में एक कहावत है धरते झांपी बवंडर वाली कहानी चरितार्थ हो रही हैं बसपा उम्मीदवार बालकृष्ण चौहान जैसे ही बहन मायावती से आशीर्वाद लेकर घोसी की जनता के बीच पार्टी नीतियों को लेकर जैसे ही आए उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओने विरोध शुरु कर दिया पार्टी कार्य कर्ताओ का आरोप हैं कि बाल कृष्ण चौहान एक अवसर वादी नेता हैं जो समय समय पर कई पार्टियों में जा चुके हैं उनका बहुजन समाज की नीतियो से लेना देना नहीं रहा हैं । जबकि बाल कृष्ण चौहान अपने पक्ष में समीकरण को बता रहें हैं। अब देखना होगा कि अपनों के विरोध के बावजूद वे कैसे चुनाव जीत पाएंगे यह तो आगामी एक जून को पता चलेगा की इनके दावों में कितनी सच्चाई हैं।
