आइडियल पत्रकार संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले से हुई मुलाकात।

169 Views

आइडियल पत्रकार संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले से हुई मुलाकात।
संगठन को मजबूत बनाने पर की गई परिचर्चा।
प्रत्येक दशा में महाराष्ट्र में आइडियल पत्रकार संगठन को नंबर एक का पत्रकार संगठन बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने आज पुणे में आइडियल पत्रकार संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवाजी रतन कांबले से मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी के बीच संगठन को मजबूत बनाने हेतु विधिवत चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले ने अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा को यह आश्वासन दिया की पूर्व की तरह मैं आइडियल पत्रकार संघटना को पूरे महाराष्ट्र में नंबर एक पत्रकार संगठन के रूप में बनाने की पूरी कोशिश करूंगा। प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष सहित सभी तालुकाओं में तालुका अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारी का पूर्ण गठन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूत बनाने की परिचर्चा में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले के कार्यों की प्रशंसा भी की। बता दे की आइडियल पत्रकार संघटना की स्थापना अयोध्या से 19 मार्च 2024 को की गई थी तब से इस संगठन में सैकड़ो पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की है। दिन प्रतिदिन कई प्रदेशों के पत्रकार जुड़कर इस संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *