पी. एम. न.126/2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना दोहरीघाट मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक 15.04.2024 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 03:00बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी०एन० सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च कादीपुर सुरहुर पुर मऊ निवासी व वन विभाग मऊ के वन दरोगा श्री दुर्ग विजय राय जी द्वारा वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी. एन सिंह,डा. आशुतोष राय, नमो नारायण सिंह,सत्यम राय, संतोष कुमार दूबे,दया राम यादव, राम नाथ राम, राजेश सिंह , मालक यादव , रवि किरण सिंह व घाट संचालक संतोष सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थिकलश उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव
नमो नारायण सिंह
मिडिया सलाहकार
देवाश्रम -मऊ

