पीएनबी शाखा रानीपुर रजमो ने मनाया 130वां स्थापना दिवस।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आकाश जायसवाल ने बेहतर सुविधाओं देने का लिया संकल्प।

159 Views

आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ के रानीपुर रजमो स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर सोमवार को 130वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक आकाश जयसवाल ने गणेश पूजन कर बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया।
शाखा प्रबंधक आकाश जायसवाल ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को देश के पहले स्वदेशी बैंक के रूप में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने की थी। हमने इस गौरवशाली दिन पर लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद दिया और कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के प्रति सचेत है. बैंक ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाया है।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आकाश जायसवाल एवं अभिषेक सिंह बृजेश कुमार आलोक कुमार दीक्षा पांडेय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। और बैंक के शीर्ष ग्राहक करण गुप्ता, रीना गुप्ता,अशोक सिंह,जयराम सिंह, नेमचंद, अबरार अहमद, ईशा हाफिज ,मुनाफ सिद्दीकी, डॉ राहुल सिंह,अशोक विश्वकर्मा ,पातीराम प्रजापति ,अशरफ, साकिब, रशीद ,अशोक सिंह ,बृजेश सिंह ,गोरख सोनकर ,सुमित्रा , समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *