आइडियल पत्रकार संघटना में कई प्रदेशों के पदाधिकारी किए गए मनोनीत

178 Views

मुंबई महाराष्ट्र
आइडियल पत्रकार संगठन का मजबूती एवं तेजी के साथ कई प्रदेशों में विस्तार का कार्य जारी है। जहां पर पूर्वांचल उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमौली पांडे उर्फ मुन्ना पांडे को संगठन का पूर्वांचल प्रभारी बनाया गया है। वहीं पर महाराष्ट्र में अकोला जिले के वरिष्ठ पत्रकार वसीम अहमद खान को संगठन का अकोला जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह प्रजापति को राजस्थान के अलवर जिले की जिम्मेदारी सौंप गई है। शक्ति सिंह प्रजापति अलवर जिले के जिला अध्यक्ष होंगे। साथ ही धुले जिले के पत्रकार रोहिदास वानखेड़े को आइडियल पत्रकार संघटना धुले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम ने बताया जल्द ही देश के कई अन्य प्रदेशों में भी बहुत सारे पत्रकार साथी आइडियल पत्रकार संघटना से जुड़कर कार्य करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सभी साथियों को संगठन में शामिल किया जाएगा। वहीं पर कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित ने बताया कि संगठन का मजबूती के साथ सभी प्रदेशों में विस्तार कार्य जारी है। आजमगढ़ जिला अध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि जिले में सभी तहसीलों की कार्यकारिणी का गठन जोरों पर है। बुढ़नपुर तहसील इकाई एवं मेहनगर तहसील इकाई की कार्यकारिणी का पूर्ण गठन किया जा चुका है। वहीं पर अन्य तहसीलों की कार्यकारिणी का गठन अगले दो से तीन दिनों में हो जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं विनोद कुमार मिश्रा, तथा श्रवण यदु, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्याय विनय कुमार मिश्रा एवं दुर्गा सिंह, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह डॉक्टर अनिल कुमार सिंह एवं डॉ नरेंद्र नाथ पांडे प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया, संपर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश विनोद यादव, प्रदेश प्रमुख सचिव दुर्गेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री बजरंगी विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष मो तारिक वेग एवं सत्येंद्र कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, विदर्भ प्रमुख मोहम्मद जुनेद, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, उपाध्यक्ष रुपेश वर्मा, संपर्क प्रमुख राजस्थान सुमित बैरवा, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ रामायण सिंह, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ रामनारायण राय, सहित आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी ने नए पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *