बल बुद्धि और ज्ञान के सागर तथा कलि काल के अजर और अमर देवता श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव नगर

168 Views

बल बुद्धि और ज्ञान के सागर तथा कलि काल के अजर और अमर देवता श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव नगर के विभिन्न मंदिरों में धूम धाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में नगर के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रातः 6.बजे से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में समिति के प्रमुख और प्रेरणास्रोत श्री चंद्रशेखर अग्रवाल चंदू चाचा जी के आशीर्वाद से श्री सुंदर काण्ड का संगीत मय पाठ तथा 11बार श्री हनुमान चालीसा पाठ और भजन कीर्तन आरती भोग आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस जन्मोत्सव के क्रम में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा ही शाम 7बजे से आजमगढ़ तिराहा स्थित श्री केडिया जी के श्री हनुमान मंदिर पर मुख्य और विशेष मनभावन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ भजन कीर्तन तथा विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
आप सभी भक्तो से विनम्र निवेदन है कि उक्त दोनों कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पुण्य के भागी बनें ।
जय बाबा की ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *