वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह जादौन आइडियल पत्रकार संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। जबकि वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लाल शर्मा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।नवी मुंबई महाराष्ट्र

182 Views

वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह जादौन आइडियल पत्रकार संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। जबकि वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लाल शर्मा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।
नवी मुंबई महाराष्ट्र
आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के क्रम में तथा संगठन को राजस्थान में मजबूती प्रदान करते हुए अलवर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह जादौन को आइडियल पत्रकार संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लाल शर्मा को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, विनय कुमार श्रीवास्तव, तथा शोएब आलम के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश तथा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह विनोद मिश्रा एवं श्रवण यदु, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल राशिद खान पठान, एवं डॉक्टर मोहम्मद जमील, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनयकुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्याय, दुर्गा सिंह, डॉ मनोज उपाध्याय, एवं कैलाश अप्पा बाघोले से विचार विमर्श करने के उपरांत इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु हर प्रदेश में पत्रकारों को प्रमुख पदों पर नियुक्त देकर मजबूती दी जा रही है तथा सभी पत्रकारों को सम्मानित भी किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी के संगठन में शामिल होने के बाद राजस्थान में आइडियल पत्रकार संगठन और भी मजबूती के साथ कार्य करेगा। राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी पदाधिकारीयों तथा सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश के तीनों प्रदेश संरक्षक डॉ पृथ्वीराज सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह एवं डॉ नरेंद्र नाथ पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र यादव एवं तारीक बेग, प्रदेश महासचिव प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश प्रमुख सचिव दुर्गेश मिश्रा, संपर्क प्रमुख उत्तर प्रदेश विनोद यादव, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश आशीष निषाद, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ रामायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, विदर्भ प्रमुख मोहम्मद जुनेद, नवी मुंबई अध्यक्ष भारत कुमार भानुशाली, जिला अध्यक्ष बुरहानपुर रुपेश वर्मा, सहित आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा उक्त दोनों राजस्थान के पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया गया है ‌।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *