व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के नब्ज टटोलने का प्रयास करेगी ।आगामी 12मई को नगर के मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी जनपद के व्यापारियों के समस्याओं से अवगत होने के लिए विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया है ।उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त ने बताया कि जनपद की तेजस्वी तथा यशश्वी जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल ने जनपद के सभी व्यापारियों के समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उसका निराकरण औरसमाधान के लिएउक्त सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया है।सम्मेलन के मुख्य अतिथि व्यापारियों के सुख और दुख में सदैव साथ साथ चलने वाले व्यापारी सुमन माननीय नंद गोपाल नंदी तथा दर्जनों कैबिनेट मंत्री विशिष्ट अतिथि होगे। डा गुप्त तथा भा ज पा व्यापार प्रकोष्ठ के आयोजक ने सभी व्यापारियों से इस सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आवाहन किया है ।
इस क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दोहरी घाट घोसी मुहम्मदाबाद मझवारा कोपा गंज पिपरीडीह मऊ नगर समेत सभी इकाइयों को सम्मेलन सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्य समिति के कन्हैया लाल जायसवाल अशोक सिंह मुन्नू बरनवाल आनंद गुप्ता अजहर फैजी महातम यादव सुभाष कनौजिया अभिषेक मद्धेशिया नीरज अग्निवेश गामा यादव जावेद तरफदार दिलीप
मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
प्रकाशनार्थ
व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के नब्ज टटोलने का प्रयास करेगी
145 Views
