रिटायर्ड वरिष्ठ सर्जन जिला चिकित्सालय मऊ व इमिलिया मऊ निवासी डा. सी. एम. राय जी के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ एक लावारिस शव का अन्तिम संस्कार *

167 Views
  • रिटायर्ड वरिष्ठ सर्जन जिला चिकित्सालय मऊ व इमिलिया मऊ निवासी डा. सी. एम. राय जी के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ एक लावारिस शव का अन्तिम संस्कार *
    पी. एम. न.179/2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना सरायलखंसी मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की *लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक 17.05.2024 को *जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है * के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष श्री दया राम यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 02:00बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के जिला सलाहकार डा आशुतोष राय द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
    अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च इमिलिया मऊ निवासी व जिला चिकित्सालय मऊ के सेवानिवृत वरिष्ठ सर्जन डा. सी. एम.राय जी द्वारा वहन किया गया *
    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय, श्री नमो नारायण सिंह,श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री मुन्ना बरैठा, श्री अमरेश, श्री मालक यादव, श्रीनाथ यादव, श्री नारद व घाट संरक्षक संतोष सम्मिलित रहे l
    उपरोक्त लावारिस शव का *अस्थि कलश * उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम * के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें *निःशुल्क * सौंप दिया जायेगा l

जय शिव जय शव

नमो नारायण सिंह
मिडिया सलाहकार
देवाश्रम -मऊ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *