प्रो०मनोज मिश्र को संकायाध्यक्ष बनाये जाने पर शिक्षा जगत में हर्ष

164 Views

श्री मिश्र को बधाई देने वालों का लगा ताता

यूं किसी की जय जय कार नहीं होती••••••••••

मनोज कुमार उपाध्याय
( क्रिएटिव मीडिया मऊ )

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रो०वंदना सिंह नें जन संचार विभाग के अध्यक्ष प्रो० मनोज मिश्र को सामाजिक विज्ञान व मानविकी संकाय का अधिष्ठाता नामित किये जाने पर शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल व्याप्त हैं। विदित हो कि मनोज मिश्र द्वारा लिखें गए तीन दर्जनों से अधिक लेख राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। श्री मिश्र के कर्तव्य परायणता व कार्य कौशल को देखते हुए विश्व विद्यालय द्वारा अनेक समितियों में सहभागिता दें कर उनके बौद्धिक कुशलता का लाभ विश्व विद्यालय को प्राप्त हो रहा हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई सांस्कृतिक विभागों में सदस्य बनाया जाना उनके योग्यता व कार्य कौशल को प्रमाणित करता है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह जी द्वारा मनोज मिश्र को दो विभागों का डीन बना कर शिक्षक समाज का मान बढ़ाने का काम किया हैं।
जैसे ही लोगों को इस बात की खबर लगी कि माननीया कुलपति महोदया द्वारा मनोज मिश्र को संकाय अध्यक्ष बनाया गया हैं तो लोगों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके आवास पर जा कर बधाई देने वालों का ताता लग गया। कल से से उनके शुभ चिंतको द्वारा बधाई दिया जा रहा हैं। बधाई देने वालों में डी•सी•एस• के• पी•जी•कालेज मऊ,के प्राचार्य प्रो० शर्वेश पाण्डेय, शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो०अशोक कुमार, प्रो०चन्द्र प्रकाश राय, डॉ० सुरेश प्रताप सिंह दीक्षित,डॉ०रामप्रताप मिश्र,डॉ०सुनील कुमार, डॉ० अवध बिहारी सिंह, डॉ०दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ०चंदन सिंह,डॉ०घनश्याम दुबे, डॉ०अनुराग मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *