नीट की परीक्षा में मऊ जनपद का मान बढ़ाया श्रेया अग्रवाल ने

197 Views

नीट की परीक्षा में मऊ जनपद का मान बढ़ाया श्रेया अग्रवाल ने ।नगर के सहादत पुरा निवासी श्री बालमुकुंद अग्रवाल की पौत्री तथा कपड़ा व्यवसाई श्री विष्णु अग्रवाल की पुत्री श्रेया अग्रवाल ने बिना कोचिंग की सहायता लिए नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर व्यापारी समाज का मान बढ़ाया है।जैसे ही इस सफलता का समाचार मिला बधाई तथा आशीर्वाद देने वालो का ताता लग गया। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त के साथ व्यापारियों का झुंड सहादत पुरा स्थित श्री अग्रवाल के निवास पर जाकर नीट परीक्षा पास करने वाली बिटिया श्रेया अग्रवाल को ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाई और आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया ।इस अवसर पर श्रेया अग्रवाल ने बताया कि इस सफलता का सारा श्रेय हमारे पिता श्री विष्णु अग्रवाल का उत्साह वर्धन तथा मां श्री मती पूनम अग्रवाल का असीम स्नेह है ।इस अवसर पर डा गुप्त ने कहा कि श्रेया बिटिया ने सफलता प्राप्त कर व्यापारी समाज के मान सम्मान तथा स्वाभिमान को बढ़ाया है ।श्रेया ने हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा सहादत पुरा स्थित देव पब्लिक स्कूल से पास करने के बाद घर से रहकर तैयारी कर उक्त सफलता प्राप्त किया ।इस अवसर पर अजहर फैजी महातम यादव श्याम मद्धेशिया गुड्डू सिंह आनंद गुप्त हाजी अनवर अली नीरज अग्निवेश आदि मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *