लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए दानदाताओं ने दान के किए वादे

238 Views

देवाश्रम की अनूठी पहल का किया स्वागत

धन की कमी नहीं आने देने का दिया भरोसा

अन्य जनपदों में शाखाएं खोलने का किया आह्वान

मऊ ।जिला अस्पताल के सभागार में रविवार को देवाश्रम संस्था की ओर से त्रयोदश वार्षिकोत्सव एवं शव सम्मान दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 16.062024को अपराह्न 03 बजे से प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर लावारिश शवों के अंतिम संस्कार में होने वाले खर्च के लिए एक सुरक्षित कोष की स्थापना करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने देव देवाश्रम की ओर से लावारिश शवों के अंतिम संस्कार करने की सराहना की गई ।वक्ताओं ने कहा कि देवाश्रम की ओर से चलाई जा रही यह महिम पूरे देश में अद्वितीय अद्भुत और अविस्मरणीय है। देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह से प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस प्रकार की शाखाएं खोलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रातः 06 बजे से 09:30 बजे तक लावारिश मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उनके अस्थि कलाशों को साक्षी मानते हुए त्रिपिंडी श्राद्ध भी कराया गया। समारोह में मऊ जनपद सहित आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों के विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए जेपीएन विश्वविद्यालय छपरा सारण बिहार के पूर्व कुलपति डा हरिकेश सिंह ने कहा कि देवाश्रम संस्था की ओर से लावारिश शवों के अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाना अद्भुत ,अद्वितीय और अविस्मरणीय है ।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में शव को अत्यंत सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सामाजिक सरोकारों में पूर्व से भी अत्यंत जागरूक है ।मुख्य अतिथि ने कहा कि देवाश्रम संस्था की ओर से चलाई जा रही इस मुहिम पर समाज को फख्र है। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि नगर के तमसा तट पर स्थित ढेकुलियाघाट सिद्ध पीठ है। यहां पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार भी सनातन धर्म में विवाह सहित अन्य संस्कारों की तरह एक संस्कार है ।इसमें आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि देवाश्रम संस्था पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में भी अपना योगदान दे रही है। यह संस्था सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि शिव ही सत्य है और राम सत्य है। संस्था आगे आने वाली पीढ़ी के लिए पूण्यार्जन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा देवाश्रम के इस पुनीत कार्य के चलते ढेकुलिया घाट केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हो गया है। यह सनातन और सारस्वत के अनुकूल है। उन्होंने सामर्थ्यवान लोगों से लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इसके पूर्व समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना ने 20 शवों के अंतिम संस्कार में होने वाले खर्च का जिम्मा स्वयं उठाने का की घोषणा किया ।दिल्ली से आए एडवोकेट सिद्धांत सार्थक ने संस्था के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्था देश के सभी प्रदेशों में खोली जानी चाहिए। घोसी के विधायक सुधाकर सिंह के प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव ने कहा कि देवाश्रम संस्था की ओर से बनवाकर जिला अस्पताल को हस्तांतरित कर दिए गए शवालय की मरम्मत के लिए वह 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाएंगे। भाजपा नेता और लोक कल्याण सेवा न्यास के अध्यक्ष आनंद सिंह ने 10 लावारिश शवों के अंतिम संस्कार में आने वाले खर्च का संपूर्ण धनराशि वहन करने का भरोसा दिया। दवा विक्रेता संघ के प्रांतीय महामंत्री आजमगढ़ के सुधीर अग्रवाल ने कहा कि देवाश्रम की ओर से आजमगढ़ में लाश घर बनवाने के लिए शिलान्यास होने के बाद धनाभाव के चलते अपूर्ण शवालय को पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने 50000 रुपए तत्काल देने की घोषणा किया। सीमेंट विक्रेता संघ के दिनेश बरनवाल ने आश्वासन दिया कि संघ की तरफ से 20 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में आने वाले संपूर्ण खर्च को संघ वहन करेगा। प्रख्यात सर्जन डॉक्टर एस सी तिवारी ने कहा कि देवाश्रम के संरक्षक डॉक्टर ओपी सिंह और प्रबंध निदेशक डॉ पीएन सिंह की सक्रियता से ही इतना बड़ा कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए एक सुरक्षित कोष की आवश्यकता है ।इसके लिए सक्षम लोगों को संकल्पित होने की जरूरत है ।उन्होंने अपनी तरफ से 25000 रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ने सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया ।भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे ने लोगों की मृत्यु के बाद अपनाई जाने वाली कुरीतियों को समाप्त करने पर बल दिया। प्रकाश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनीष राय ने देवाश्रम को हर सम्भव मदद प्रदान करने की वादा किये ।गाजीपुर जनपद के मरदह ब्लॉक के प्रमुख विजय सिंह यादव ने कहा कि देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए सतत तत्पर रहते हैं, यह अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है ।उन्होंने 10 शवों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करने की घोषणा किया। अधिवक्ता हरिद्वार राय ने हर अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। देवाश्रम के संरक्षक डॉ ओपी सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं के. के. मिश्रा ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। डा. ओ. पी सिंह ने लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए एक सुरक्षित कोष की स्थापना पर बल दिया। देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह ने कहा कि लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले खर्च के लिए दानदाताओं से संपर्क करना पड़ता है।इस काम में कभी-कभी काफी मुश्किलें आती हैं।इस निमित्त एक सुरक्षित कोष बन जाता तो धनाभाव के संकट का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार लावारिश शवों की अंत्येष्टि के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित और दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया कि जब-जब जरूरत पड़ी तो उन्होंने आर्थिक सहयोग करके उन्हें विषम परिस्थितियों से उबारा है। इस अवसर पर अंतिम संस्कार दल के दया राम यादव, अनिल प्रताप नारायण सिंह डॉ आशुतोष राय, राम नाथ राम अमरेश, मालक यादव, राजेश सिंह, डा. अभिषेक सिंह,लल्लन कुमार, एडवोकेट कैलाश नाथ यादव और श्रीनाथ यादव सहित अंतिम संस्कार दल के सभी सदस्यों को माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह और संचालन पीएन सिंह ने किया। समारोह में अरविंद सिंह, केके मिश्रा, अरविंद बर्नवाल ,अरुण कुमार पांडेय ,अभिषेक खंडेलवाल, बीरेंद्र सिंह , विनय कुमार सिंह, नमो नारायण सिंह ,संतोष अग्रवाल ,अभिषेक खंडेलवाल, विजय प्रताप सिंह सहित कई संगठनों के नेता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *