पी. एम. न. 267 /2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – सरायलखंसी मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से आज दिनांक 23.06.2024 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय जी के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह 11बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के प्रबंध निदेशक (फार्मे.) पी. एन. सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च श्री पीयूष गुप्ता जी पुत्र श्री राजेश कुमार गुप्ता जी, मोहित कार्गो मूवर्स 31ए तारा चंद दत्तो स्ट्रीट चतुर्थ तल कोलकाता (पश्चिम बंगाल ) द्वारा सहर्ष वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक फार्मे. पी० एन० सिंह,डा. आशुतोष राय
श्री नमो नारायण सिंह, श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री मालक यादव, श्री राजेश सिँह, श्री नारद, श्रीनाथ यादव, छविलाल सहित घाट संरक्षक श्री संतोष व श्री मोहन सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव
नमो नारायण सिंह
मीडिया सलाहकार
देवाश्रम मऊ
