मऊ जनपद की महारानियां शीतला माता मंदिर मार्ग पर बिजली के खम्भों में दौड़ा करंट जिससे एक पशु की मौत एक पशु गंभीर रूप से घायल

250 Views

मऊ जनपद के शीतला माता मंदिर मार्ग महरानियां में आज सुबह बरसात होने के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने खम्भों में दौड़ रहा था करंट जिससे एक सूअर की हुई मौत और एक गाय को भी लगा करंट किसी तरह से लोगों ने उसे बचाया यह तो अच्छा था कि सुबह-सुबह बहुत भीड़भाड़ नहीं थी जिससे किसी के आहत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई लोगों ने बताया कि यहां बरसात होते ही आए दिन खम्भों में करंट दौड़ते हैं यहां तक की कुछ लोगों के छतों से हो कर एल टी तारें दौड़ रही हैं। जिससे कभी ना कभी कोई ना कोई अनहोनी होने की संभावना है। बिजली विभाग को इस पर गौर करना चाहिए और इसमें जल्द से जल्द सुधार करना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *