बोगरिया, आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद में जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ था। जिसमें उन्होंने जिला अधिकारी एवं हर विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी जिसमें जिले में तमाम अधिकारियों के साथ उन्होंने हर विभागों को अच्छी तरह से कार्य करने को सुझाव दिया। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी आए हुए थे उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 10 घंटे से 16 घंटे तक बढ़ाने के लिए आग्रह किया था जिसको मुख्यमंत्री ने तुरंत आदेशित कर दिया था। परंतु आजमगढ़ जनपद के खंड पंचम आजमगढ़ केंद्र अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र 33/11 के वी रासेपुर से जो बिजली आपूर्ति की जाती है वह बहुत कम है।यहां आए दिन रात्रि हो या दिन मनमानी तरीके से बिजली कटौती की जा रही है बरसात न होने के वजह से जहां नलकूपों में पानी आना बंद हो चुका है नहरों में एक बूंद पानी नहीं है किसान करे तो क्या करें किसी तरह से इंजन मोटर लगा करके फसलों को जीवित रखने का प्रयास कर रहा है परंतु बिजली विभाग के लोगों द्वारा घोर लापरवाही से लोगों की फसलें पूरी तरह से नष्ट होने के करीब है इन लोगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है जिसमें यह लोगों को सूचना दे देते हैं कि बिजली की कटौती इतने घंटे होगी या यहां पर शार्ट सर्किट से जमफर उड़ गया है, यहां पर ट्रांसफार्मर जल गया है, लगभग 10 दिनों से यह लापरवाही देखी जा रही है जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति ठफ हो जा रही है आखिर यह जर्जर तार कब बदले जाएंगे। बिजली कटौती से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।क्या यहां मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां नहीं उड़ाई जा रही।यहां पर वर्तमान में कार्यवॉहक जे ई सुजीत कुमार है जो दो फिडरो को देखते हैं शेरपुर और रासेपुर इस विषय पर जब उनसे बात किया गया तो उन्होंने बताया कि लगभग कई स्थानों पर तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं इस कारण यह फाल्ट हो रहे हैं या ओवरलोडिंग के कारण ऐसा हो रहा है जल्द ही इसे सही कर दिया जाएगा परंतु आज तक सही नहीं हो पाया। लोग रात-रात भर बिजली न रहने के कारण सो नहीं पा रहे हैं ना पानी मिल पा रहा है बच्चों की पढ़ाई लिखाई का भी नुकसान हो रहा है।कुछ ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया की आए दिन बिजली कटौती से हम लोग पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द जर्जर तारों को ठीक किया जाए जिससे बिजली आपूर्ति ठीक तरीके से मिल सके। ग्रामीणों में मुख्य रूप से शमशेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह, राकेश यादव, विपिन सिंह, एस के सिंह, कमल स्वरूप श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, संजय श्रीवास्तव, रामपाल सिंह, लालजी यादवआदि रहे।
खंड पंचम आजमगढ़ केंद्र अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र 33/11 के वी रासेपुर पर हो रही मनमाने ढंग से बिजली कटौती
332 Views
