आजमगढ़।
बुढनपुर तहसील क्षेत्र के सारैन गांव निवासी व्यक्ति की बहला फुसलाकर कर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई फिर कर दी निर्मम तरीके से हत्या भाई ने गांव के ही निवासी व्यक्ति पर लगाय गंभीर आरोप । मृतक के भाई राजेंद प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मेरा भाई घर से यह कह कर निकाला की 8 जुलाई को कुलदीप राजभर आज जो बाकी पैसा है वह देगा।लेकिन शाम को 6:00 बजे करीब भटौली पेट्रोल पंप के पास मेरे भाई का शव मिलने की सूचना मिली तो पूरा परिवार रोते विखालते हुए मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । कानूनी कार्रवाई हो जाने के बाद भी अभी तक दोषियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और हमने थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया पर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी भी दोषियों के ऊपर कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
बहला फुसलाकर करवाई गई जमीन की रजिस्ट्री फिर कर दी गई निर्मम हत्या।
178 Views
