श्री दिनेश बर्नवाल जी भीटी मऊ के आर्थिक सहयोग से एक लावारिस हिन्दू पुरुष शव का हुआ अन्तिम संस्कार *
पी. एम. न. 355 /2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – जी आर पी , – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की *लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से आज दिनांक 13.08.2024 को *जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है * के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अन्तिम संस्कार दल के अध्यक्ष श्री दया राम यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ सुबह 11:00 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डॉ० आशुतोष राय द्वारा *मुखाग्नि * प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च बर्नवाल सीमेंट सप्लायर भीटी के प्रोपरायटर श्री दिनेश बर्नवाल जनपद मऊ द्वारा वहन किया गया *
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक फार्मे.पी० एन० सिंह, श्री नमो नारायण सिंह , डा. आशुतोष राय , श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री मालक जी , श्री नारद जी, श्री राजेश सिंह जी , श्री मुन्ना , सहित श्री संतोष जी घाट संचालक सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का *अस्थि कलश * उनके उचित उत्तराधिकारी होने व परिजनों के पहुंचने तक *देवाश्रम * के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें *निःशुल्क * सौंप दिया जायेगा l
जय शिव जय शव
- देवाश्रम -मऊ *
