आरके पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल कटहन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

183 Views

सूत्र: जयप्रकाश श्रीवास्तव

मेंहनगर, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत आरके पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कटहन सिंहपुर में बच्चों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के सीनीयर छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के अध्यापकों व अध्यापिकाओं के द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता कैसे प्राप्त हुई और किस प्रकार से वीर शहीदों ने शहादत दिया था और कितनी कठिनाइयों से हमें आजादी प्राप्त हुई इसके बारे में बच्चों को विधिवत अपने भाषण के द्वारा संज्ञान कराया। इस आवश्यक पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव ने भी बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रसाद ने भी बच्चों को स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में बताया। विद्यालय के हिंदी की प्रवक्ता रामदास प्रजापति ने अपने गीत के माध्यम से बच्चों को आजादी के वीर योद्धाओं के बारे में बताकर बच्चों को आजादी का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *