श्री शीतला माता मंदिर मार्ग को अविलंब दुरुस्त किया जाय।खुले नाले और अस्त व्यस्त

184 Views

मऊ
श्री शीतला माता मंदिर मार्ग को अविलंब दुरुस्त किया जाय।खुले नाले और अस्त व्यस्त ढक्कन से प्रति दिन महिलाएं और बच्चे घायल हो रहे है ।नगर पालिका परिषद के लापरवाही से विगत दो महीने से नाले के ढकने का कार्य धीमी गति से चल रहा है जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं घट रही है।श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति के महा मंत्री डा रामगोपाल गुप्त ने कहा कि यदि समय रहते उक्त नाले नही ढकवाया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिसकी जिम्मेवारी शासन और प्रशासन की होगी । आए दिन दर्शनार्थियों विशेषकर महिलाएं और बच्चे गिर जाते है ।दिनभर याता यात उक्त नाले के निर्माण से बाधित रहता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *