श्रावणी पूजा करने से सर्व समाज का कल्याण तथा सर्वांगीणs विकास होता है

269 Views

मऊ
श्रावणी पूजा करने से सर्व समाज का कल्याण तथा सर्वांगीणs विकास होता है ।श्रावणी पूजा करने से समाज में सुख शांति तथा समृद्धि आती है।उक्त विचार है अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज के औरंगाबाद क्षेत्रीय समिति के संरक्षक डा रामगोपाल गुप्त के ।वे श्री शीतला माता मंदिर पर औरंगाबाद क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित श्रावणी पूजा में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डा गुप्त ने कहा कि पूजा पाठ करने से आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होती है।इस अवसर पर कुलगुरु संत गणिनाथ जी के चित्र पर नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया जिला महामंत्री आर्य कोषाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया पारस नाथ गुप्ता अखिलेश मद्धेशिया आदि सभी बंधुओ ने पुष्प चढ़ाया।इस अवसर पर संजीव मद्धेशिया विनोद पेंटर मुकेश गुप्त अपूर्व गुप्ता सुशील गुप्ता शैलेश गुप्ता जनार्दन गुप्ता संजय गुप्त अभिषेक मद्धेशिया दीपक गुप्ता दीप गुप्ता महेंद्र गुप्ता शिवम गुप्ता बाबू लाल गुप्ता समेत सैकड़ों लोगों ने पूजन और भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *