मेंहनगर तहसील क्षेत्र के पौहारी बाबा मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

363 Views

सूत्र :जयप्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पौहारी
बाबा मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बताते चले कि क्षेत्र के मानपुर मठिया में स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर पौहारी बाबा के स्थान पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर को अत्यंत आकर्षित कर देने वाले ढंग से सजाया गया था साथ ही साथ यहां हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर कीर्तन-भजन, गीत,संगीत से पूरा क्षेत्र गुज उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बांधुओ ने मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन कर भजन कीर्तन में शामिल हुए साथ ही साथ भगवान का प्रसाद भी ग्रहण किये। मंदिर की व्यवस्था में लगे बृजेश यादव ने बताया कि हम प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में पूजन अर्चन कर यहां के लोगों के लिए भगवान श्री कृष्ण की झांकी तैयार करते हैं जिससे लोग भगवान का दर्शन,पूजन कर सकें। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं मंदिर व्यवस्था में लगी सभी लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *