मेंहनगर, आजमगढ़ ।
भाजपा के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न।
स्थानीय तहसील क्षेत्र मेहनगर के चन्द्रावली महिला महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। आज की बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज रहे, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान रहे। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज ने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए बताया कि सदस्यता अभियान 2024 किसी भी संगठन की आत्मा सदस्यता है इस अभियान को गति देने के लिए बैठक बुलाई गई। हमारे सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक निष्ठा और लगन से जाकर जो भाजपा के विचार धारा के व्यक्ति को जोड़ना है। हमारा देश अखण्ड है अखण्ड रहना चाहिए। दस वर्ष के अन्दर मोदी जी ने जितना कार्य किया है इसके पहले की सरकारें काम नहीं की है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिससे भेद भाव नहीं है। लोकसभा चुनाव में मिथ्या प्रचार करके भी सत्ता से दूर रही।
पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक है सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए कुछ करने के लिए संख्या बल का होना अनिवार्य है। अधिक से अधिक विद्वान इसी पार्टी में है मैं पार्टी में उस समय से सेवा कर रहा हूं जिस समय पार्टी की बहुत दुर्दशा थी, मेरे कठिन परिश्रम के बाद सिर्फ उस बैठक में मात्र 25 लोग उपस्थित हुए संगठन को मजबूत करते हुए ही हम सत्ता में रह सकते हैं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य हमारे भाजपा कार्यकर्ता बनाएं ।, इस अवसर पर कृष्ण बिहारी सिंह, प्रगति सिंह,जिला मंत्री महेन्द्र मौर्य,अंजनी सिंह,शुसील सिंह,इन्द्रासन जायसवाल, उदय प्रताप सिंह अरूण सिंह प्रधान , मोहन गुप्त , जलभरथ सिंह, कमलेश सिंह एडवोकेट, विरेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, अनिल यादव,पुरेन्द्र सिंह, संदीप सिंह ,विकास सरोज, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रकाश सेठ, संदीप कुमार, नरेंद्र यादव , आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न।
155 Views
