बिजली व पानी की समस्या को लेकर किसानों ने जताया विरोध

220 Views

बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार अंतर्गत बिजली व पानी की समस्याओं को लेकर के आज ग्रामीणों ने खासा विरोध जाहिर किया उन्होंने बताया कि विद्युत पंचम खंड रासेपुर फीडर धनेहरी से आए दिन बिजली विभाग के लोग फॉल्ट दिखा करके कम से कम 14 से 15 घंटे तक बिजली कटौती कर रहे हैं इससे तंग आकर आज ग्रामीणों ने खासा विरोध जाहिर किया। ग्रामीण में बताया कि आए दिन बिजली विभाग के लोगों के इस रवैया से ना रात भर हम सो पा रहे हैं ना तो बच्चे पढ़ पा रहे हैं ना हीं हमें पीने के लिए पानी मिल पा रहा है। इन लोगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिसमें हर घंटे परिवर्तन देखा जाता है अभी लिखेंगे की 7:00 बजे लाइट आएगी थोड़ी देर बाद लिखेंगे 9:00 बजे आएगी थोड़ी देर बाद लिखेंगे 12:00 आएगी यही रवैया चल रहा है ग्रामीणों में ग्राम रायपुर, पट्टी, बैजनाथपुर, सराय त्रिलोचन, बोगोरिया बाजारआदि गांव से लोग इकट्ठा हुए थे।साथ ही साथ ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के लाइटमैन से लेकर के जूनियर इंजीनियर तक मोबाइल स्विच ऑफ रखते हैं। उधर किसानों ने यह भी बताया कि नहर विभाग की लापरवाही की वजह से हमें नहर से पानी नहीं मिल पा रहा है कई बार सूचना देने के बावजूद आज तक नहर में पानी नहीं आ पाया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर विभाग के इस लापरवाही से हमारी खेती चौपट हो रही है।एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आजमगढ़ जनपद में जल्द ही यह घोषणा की थी कि अब किसानों को 16 घंटे बिजली मिलेगी परंतु किसानों को 5 से 6 घंटे ही बिजली प्राप्त हो पा रही है। इस विषय पर जब एक्शियन जहानागंज चंद्रमा राम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही किसानों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन में विनोद कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार श्रीवास्तव,विनोद शंकर, राम सहाय, संजय सिंह ,लाल जी, हवलदार,बेचू,सुरेंद्र राम,दरस राम, संतोष श्रीवास्तव, शिव नारायण,सलमान, विपिन सिंह, आशुतोष,कमल स्वरूप,संत कुमार सिंह,संजय सिंह,शमशेर बहादुर सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *