मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की छठी विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

169 Views

आजमगढ़: विकासखंड लालगंज के खनियरा ग्राम सभा में शनिवार को बड़े धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की छठी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव देवकी और वासुदेव के पुत्र हैं और उनके जन्मदिन को हिंदुओं द्वारा जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू परंपरा के अनुसार तब मनाई जाती है जब कृष्ण का जन्म मथुरा में भाद्रपद महीने के आठवें दिन आधी रात को हुआ था। कृष्ण का जन्म अराजकता के क्षेत्र में हुआ था। यह एक ऐसा समय था जब उत्पीड़न बड़े पैमाने पर था, स्वतंत्रता से वंचित किया गया था, बुराई सब ओर थी। लेकिन उन्होंने लोगो की समस्याओ का समाधान करते हुए, उनको सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया । जिसके क्रम में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण की छठी भी धूमधाम से मनाई गई और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण भक्ति भजन को ग्रामवासियों ने बड़े ही हर्ष उल्लास से किया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम व्यवस्थापक में अध्यक्ष शुभम गुप्ता ,लवकुश मौर्य ,मृत्युंजय मौर्या ,प्रदीप मौर्या ,राहुल प्रजापति ,सौरव प्रजापति ,रोहित प्रजापति ,गुड्डू विश्वकर्मा ,आशीष विश्वकर्मा ,प्रदीप राजभर ,पंकज मौर्या एवं समस्त ग्राम वासियों ने श्री कृष्ण की छठी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छ्ठी पर्व पर वासुदेव पुत्र श्री कृष्ण की सुंदर प्रतिमा एवं राधा रानी की सुंदर छवि की प्रतिमा का पूजन समस्त ग्राम वासियों ने किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *