बच्चों का टीका करण समय सेहो जाने से बच्चा तथा उसके साथ वाले भी सुरक्षित हो जाते है ।

166 Views

बच्चों का टीका करण समय सेहो जाने से बच्चा तथा उसके साथ वाले भी सुरक्षित हो जाते है ।टीकाकरण से बच्चो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है उक्त विचार है अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर देवेंद्र प्रसाद के ।वे नगर के मुगल पुरा शाही कटरा स्थित नगर पालिका के सभागार में नीमा एसोसिएसन द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उक्त विचार रख रहे थे ।इस अवसर पर नगर के लोकप्रिय चेयरमैन अरशद जमाल ने टीकाकरण के लाभ को गिनाते हुए कहा कि कोई भी बच्चा इस टीकाकरण से छूटना नही चाहिए । बहुतायत लोग टीका के महत्व को नही जान पाते है। उन्होंने कहा कि मीजल्स टी वी टेटनस चिकन पॉक्स डिप्थीरिया पोलियो हेपेटाइटिस बी रुबेला रोटावायरस आदि घातक रोगी का सामान्यतः इलाज नहीं हो पाता है ।इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए नीमा एसोशिएसन का सेक्रेटरी डा शब्बीर अहमद ने कहा कि सभी सदस्य टीकाकरण हेतु लोगो को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है ।उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के टीके (जिसको अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स तथा अमेरिकन एकेडमी फैमिली फिजिशियन ने लगभग 14गंभीर रोगों को टिका करण की लिस्ट में शामिल किया है) को सरकार द्वारा फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है जो बच्चों को लगाया भी जा रहा है इसी के प्रति और अधिक जन जागरण की जरूरत है ताकि लोग अपने बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा के लिए टीकाकरण करायें ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रह सके। अंत में नीमा के वरिष्ठ संरक्षक डा जे पी राय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा खुर्शीद अनवर डा ए के राय डा नसीरुद्दीन डा तैयब डा नूरुद्दीन अहमद डा अजहर डॉक्टर एसपी मौर्य डॉक्टर अनिल कुमार राय डॉक्टर एचपी उपाध्यक्ष डॉक्टर सलीम जावेद डॉक्टर एस खालिद डॉक्टर डी के. के.सिंह डॉक्टर एचपी उपाध्याय डॉक्टर सरफराज अहमद डॉक्टर अमित कुशवाहा डॉक्टर खालिद अंसारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *