लालगंज,आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता। दलीय सीमाएं टूटी। भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी तथा अन्य दलों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा व मार्टिनगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह तिलखरा तथा दी बार एसोसिएशन लालगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि योगेंद्र राय संघर्ष शील नेता थे। गरीबों की समस्याओं के प्रति जागरूक तथा उनके हित के लिए लड़ने को हमेशा उद्दत रहते थे।वह मिलनसार तथा स्पष्ट वादी ब्यक्ति थे।वह गरीबों की लड़ाई निर्भीक होकर लड़ते थे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपा वह उसे
पूरे मनोयोग से लगकर पूरा करते थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह तिलखरा,दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एडवोकेट,भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषि कान्त राय,समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज,नीलम सोनकर आजाद अरिमर्दन,संगीता आजाद, अरुण सिंह अमिलिया, राजेन्द्र सिंह खन्ना, राजेश सिंह, अनुराग सिंह सोनू , विनोद राय, राम नयन सिंह,चण्डेश्वर राय,विक्रांत सिंह ,सुनील सिंह डब्बू ,दिनेश सिंह , रजनीकांत त्रिपाठी,उमाकांत तिवारी, बृजेश राय, प्रसिद्ध नारायण सिंह,कृष्ण कुमार मोदनवाल, अनिल राज गुप्त, सुबास सोनकर आदि मुख्य थे।

