पी. एम. न. 391 /2024के तहत बाद पोस्टमार्टम थाना – कोतवाली घोसी – मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से दिनांक 09.09.2024 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अन्तिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ सायं 06:00 बजे शव को पूरे विधि विधान से देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डॉ० आशुतोष राय द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च माँ लक्ष्मी बिल्डिंग मैटेरियल रामपुर बेलौली के प्रोपराटर श्री लक्ष्मण गुप्ता जी द्वारा सहर्ष वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के डा. आशुतोष राय, श्री नमो नारायण सिंह श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ, राम, श्री मालक यादव , श्री नारद , श्री नाथ,श्री इब्राहिम सहित घाट संचालक श्री अनिल सम्मिलित रहे l
उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके उचित उत्तराधिकारी होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
श्री लक्ष्मण गुप्ता जी,रामपुर बेलौली के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
161 Views
