जिले के वरिष्ठ पत्रकार व आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक शोएब आलम के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में फैली शोक की लहर

176 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़
मूल रूप से आजमगढ़ जनपद में सरायमीर के खरेवां निवासी वरिष्ठ पत्रकार रहे शोएब आलम का बुधवार को दोपहर 12 बजे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। वाराणसी से प्रकाशित एक हिंदी समाचार पत्र के संवाददाता व आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रहे शोएब आलम के आकस्मिक निधन से पूरे जनपद के पत्रकारिता जगत में शोक कि लहर दौड़ गई। इसकी सूचना आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने ज्यों ही संगठन के लोगों को बताया यह समाचार प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों ने उनके आवास पर जाकर अंतिम दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही शुभचिंतकों व पारिवारिक जनों की उपस्थिति में मगरिब की नमाज के बाद तदफीन (मिट्टी के हवाले) किया गया। इस सूचना पर क्षेत्र के अलग-अलग पत्रकार संगठनों ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख शोक सभा किया। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्रकारिता जगत में शोएब आलम एक अलग स्थान रखते थे। अभी जल्द ही उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात हुई थी काफी दुखी मन से उन्होंने लोगों को बताया कि आज हमने ऐसे अनमोल रत्न को खो दिया। संगठन के सभी सदस्यों ने जगह-जगह पर उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की और 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *