अश्विन मास केपित्र पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को शास्त्रों मे मोक्ष दायिनी एकादशी की संज्ञा दी गई

185 Views

अश्विन मास केपित्र पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को शास्त्रों मे मोक्ष दायिनी एकादशी की संज्ञा दी गई है।इस दिन किए गए पूजा पाठ विशेष कर श्री विष्णु सहस्त्र पाठ अथवा श्री सुंदर काण्ड पाठ बहुत ही फल दाई होता है । इसी क्रम मे शनिवारको प्रातः नगर के श्री हनुमान घाट तमसा तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीत मय पाठ किया गया।सर्व समाज मे खुशहाली आवे तथा सभी के परिवार में सुख शांति और समृद्धि हो इसी मंगल कामना के साथ समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल के निर्देशन में अजय गुप्ता मनोज तिवारी सुनील चौबे तथा राजेंद्र गुप्ता व डा रामगोपाल द्वारा श्री सुंदर काण्ड पाठ किया गया। अंत में मनोज तिवारी द्वारा सुंदर भोजपुरी भजन प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर श्रोता और भक्त गण थिरकने के लिए मजबूर हो गए।इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश बरनवाल कैलाश चंद जायसवाल अंकित बरनवाल राकेश श्री वास्तव ठाकुर प्रसाद शर्मा गिरधर गुप्ता अशोक यादव अजय मिश्र आनंद गुप्ता संजय सर्राफ राजेंद्र वर्मा सुनीता गुप्ता मंजू शर्मा समेत सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे। अंत में आरती भोग करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *