173 Views
रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया , आजमगढ़। तरवां थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने आज गस्त के दौरान बाजार के पूजा पंडालो का निरीक्षण करते हुए सभी सदस्यों से मुलाकात की और उन्होंने आला अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों को गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि किसी प्रकार की कोई समस्या अगर आप सभी को लगे तो तुरंत हमें सूचित करें। उन्होंने पूजा पंडाल के सदस्यों को बताया कि किसी प्रकार के अभद्र गीत संगीत या किसी प्रकार के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों को पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि आने वाले सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं और शासन प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

