नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर किया गया फ्लैगमार्च।

159 Views

विनय मिश्र जिला संवाददाता

देवरिया, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एडीएम प्रशासन श्री गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर फ्लैगमार्च कर सुरक्षित परिवेश हेतु आश्वस्त किया। फ्लैग मार्च कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड,सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग एवं अबुबकर नगर सहित विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि त्योहार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने आमजन से अनुरोध भी किया कि यदि कोई संवेदनशील घटना अथवा सूचना संज्ञान में आये तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने दुर्गा पंडाल के आयोजकों से वार्ता कर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इस अवसर पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, सीओ संजय रेड्डी, ईओ संजय तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *