श्री हनुमान जयंती की अवसर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा नगर के मध्य संस्कृत पाठशाला के पास माता जी के मंदिर पर माता लक्ष्मीके दरबार में श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया ।इस अवसर पर समिति प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज कलयुग के ही साथ-साथ अजर और अमर ता को प्राप्त किए हुए अवतार हैं यह सदैव भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्रमास के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तथा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन श्री हनुमान जी महाराज का जन्म हुआ था। इस अवसर पर श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के डा रामगोपाल ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज की पूजा करने से मनुष्य में बल बुद्धि विद्या आती है तथा रोग दोष दूर भाग जाते है मनुष्य कोई भी कष्ट तथा संकट ऐसा नहीं है जो हनुमान जी न कटे।इस अवसर पर विनोद गुप्ता और बजरंगी मद्धेशिया तथा राजपूताना उत्तर टोला के मां लक्ष्मी पूजन समितिके सौजन्य से प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। रिंकू मिश्र और उनके सहयोगियों तथा अजय गुप्ता डा रामगोपाल व सुनील चौबे ने संयुक्त रूप से श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण वर्मा राजेंद्र गुप्ता गिरधर वर्मा आनंद गुप्ता रवि प्रकाश बरनवाल ठाकुर शर्मा दीप गुप्ता सुनीता गुप्ता नंद लाल मौर्य श्री राम लोहिया राम प्यारे गुप्त राकेश श्रीवास्तव अर्जुन राज भर मोती लाल विश्वकर्मा तरुण कुमार अनिल शर्मा सुशील जायसवाल समेत सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे ।






