सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन आज महिलाओं नेअस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया।

156 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया, आजमगढ़। सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन आज अस्ताचलगामी सूर्य देवता को महिलाओं और पुरुषों ने अर्घ दिया। पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में जहां भी भारतीय रहते हैं वहां भी सूर्य उपासना का यह महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मेहनगर तहसील अंतर्गत क्षेत्र के प्रसिद्ध पौहारी बाबा मंदिर मठिया, रासेपुर शिव मंदिर, बांसगांव, सराय त्रिलोचन, रायपुर पट्टी काली माता मंदिर, बैजनाथपुर , मौलिया, देवकली, इस्माइलपुर, रस्तीपुर, उस्मापट्टी, आदि गांवों में बड़े ही धूमधाम से सूर्य उपासना का यह महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, दुरुस्त दिखाई दी। पोखरी, घाट और छोटी नदियां पूरी तरह से लोगों से खचाखच भरी थी जहां पर आस्था का सैलाब देखा जा रहा था। महिलाएं सूर्य उपासना के इस त्यौहार को बड़े ही आस्था के साथ पूजन अर्चन कर मंगल गीत के साथ इस त्यौहार के नियमों का पालन करते हुए पूजन अर्चन कर रही थी। वास्तव में यह दृश्य देखकर अपने आप को लोगों ने धन्य समझा भारत में जन्म लेकर और भारत की इस लोक परंपराओं को निभाने का यह दृश्य देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित थे। साल दर साल लोगों की आस्थाएं इस त्यौहार में बढ़ती चली जा रही है। वास्तव में यह त्योहार बिहार का लोकप्रिय त्योहार माना जाता है परंतु अब यह पूरे भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *