अल्ट्राटेक सिमेंट डीलर एसोसिएशन मऊ के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम के तत्वाधान में दम्पति ने किया दो लावारिस हिन्दू शवों का अंतिम संस्कार l
मऊ l देवाश्रम को अंतिम संस्कार हेतु दो हिन्दू पुरुष लावारिस शव बाद पोस्टमार्टम क्रमशः थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा पी. एम.. न. 509/2024 के तहत एवं थाना कोपागंज मऊद्वारा पी. एम. न. 510/2024 के तहत प्राप्त कराये गए l उपरोक्त दोनों अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों की लावारिस शव यात्रा लाश घर मऊ से देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा.आशुतोष राय के नेतृत्व में राम नाम सत्य है व जय शिव जय शव के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपरान्ह में दोनों अज्ञात शवों को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि क्रमशः देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह व उनकी अर्धांगिनी आशा सिंह द्वारा प्रदान की गयी l
उपरोक्त दोनों लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च अल्ट्राटेक सिमेंट डीलर एसोसिएशन मऊ के सौजन्य से क्रमशः बजरंग बिल्डिंग मैटेरियल फत्तेपुर रानीपुर मऊ के प्रोपरायटर शैलेन्द्र सिंह व यादव बिल्डिंग मैटेरियल छिछोर मऊ के प्रोपरायटर मनोज यादव द्वारा सहर्ष वहन किया गया l
उपरोक्त दोनों लावारिस शवों का अस्थि कलश देवाश्रम के पास सुरक्षित कर लिया गया है जो ज्ञात होने पर संबंधित परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
बताते चलें कि अल्ट्राटेक सिमेंट डीलर एसोसिएशन मऊ द्वारा बीस लावारिस शवों का अंतिम संस्कार का खर्च वहन करने का संकल्प लिया गया है l
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय, नमो नारायण सिंह पी. एन.सिंह दया राम यादव राम नाथ राम इब्राहिम मुंन्ना बरैठा मालक यादव अमरेश मुन्ना नारद राजेश सिंह व घाट संरक्षक संतोष सम्मिलित रहे l
अल्ट्राटेक सिमेंट डीलर एसोसिएशन मऊ के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम के तत्वाधान में दम्पति ने किया दो लावारिस हिन्दू शवों का अंतिम संस्कार l
154 Views
