श्री राम कथा मेंश्री हनुमान जी महाराज किसी न किसी रूप मेंअवश्य पधारते है।श्री राम कथा

155 Views

श्री राम कथा मेंश्री हनुमान जी महाराज किसी न किसी रूप मेंअवश्य पधारते है।श्री राम कथा हो और हनुमान जी के भक्तों की उपस्थिति न हो यह असंभव है ।उक्त सद विचार है श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के मुखिया चंद्र शेखरअग्रवाल के।वे मुंशी पूरा में आयोजित श्री सुंदर काण्ड पाठ के पश्चात भक्तों को संबोधित कर रहे थे ।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल गुप्त ने कहा कि मऊ नगर वासियों के सौभाग्य की बात है कि आगामी 14दिसंबर से जीवन राम छात्रा वास के मैदान में मानस मर्मज्ञ श्री राम कथा को घर घर प्रसारित करने वाले पूज्य संत श्री शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा रामायणम फाउंडेशन के सौजन्य आयोजित किया जाएगा जो 22दिसंबर तक चलेगा । डा गुप्त ने बताया कि श्री राम कथा का प्रारंभ श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के द्वारा समिति के प्रमुख दिनेश बरनवाल के सौजन्य से श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ से होगा ।श्री रामायणम परिवार के शशिभूषण सिंह दिलीप पांडेय अखंड प्रताप एडवोकेट व शैलेंद्र मिश्र अंकित बरनवाल ने संयुक्त रूप से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के सभी सदस्यों को सपरिवार श्री राम कथा में सादर आमंत्रित किया है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण वर्मा राम प्यारे गुप्ता अजय गुप्ता रवि प्रकाश वरनवाल मनोज तिवारी सुनील दुबे रिंकू मिश्र अशोक यादव वीरेंद्र मौर्य राम यज्ञ सिंह जय कृष्ण उपाध्याय संतोष राजवती दुर्गेश राजवती मोतीलाल विश्वकर्मा ओम प्रकाश वर्मा ठाकुर प्रसाद शर्मा आनंद गुप्ता प्रदीप शर्मा अनिल कुमार सुशील जायसवाल ध्रुव नारायण गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *