पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष डी सी एस के पी जी कॉलेज जनपद मऊ के ब्रह्म भोज में पहुंचे जिले के हर क्षेत्र के सम्मानित लोग

657 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

मऊ। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। सेवानिवृत होने के बाद भी वह लोगों से मिलने-जुलने सभी के सुख में दुख में शामिल हुआ करते थे मद्धेशिया समाज के संगठन में रहते हुए भी बहुत दिनों तक मद्धेशिया समाज के लोगों की सेवा करते रहे। गुरुवार के दिन उनके ब्रह्म भोज में शहर के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने ईश्वर से विनती की साथ ही साथ परिवार के लोगों ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपने परिवार के इस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ने की और उनके नाम और ख्याति को बनाए रखने का वचन लिया। उनके परिवार में दो पुत्र आनंद गुप्ता और अजय गुप्ता है आनंद गुप्ता विदेश में रहते हैं जो किसी कंपनी में इंजीनियर के पद पर है छोटे पुत्र अजय गुप्ता किसी फार्मा कंपनी मे एरिया मैनेजर के पद पर हैं उनकी तीन पुत्रियां भी है तीनों पुत्रीयो की शादियां हो चुकी है और दोनों बेटों की भी शादियां हो गई है इस तरह से उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है ईश्वर परिवार को आगे बढ़ने की और इस परिस्थिति में दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें,वहां पर आए हुए सभी सम्मानित लोगों ने ईश्वर से यही कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *