वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

229 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया,आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज आदर्श नगर रायपुर पट्टी आजमगढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात एनपीआरसी अमरनाथ सिंह के गेंदबाजी पर चौका भी लगाया।अपने उद्बोधन में बच्चों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के फाइनल के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट खो-खो,दौड़,स्लो साइकिल रेस, मेहंदी प्रतियोगिता,आलेख,नकल, सामान्य ज्ञान,अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल स्वरूप श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडे प्रधानाध्यापक,संजय सिंह एआरपी, अंजनी कुमार सिंह सहायक अध्यापक, बृजभूषण पांडे,रमेश विश्वकर्मा,सुदर्शन चौहान, राम सुख राम, दिनेश यादव, संतोष यादव, राजीव यादव,तारा यादव प्रदीप कुमार,भावना, अंजलि वर्मा, खुशबू गुप्ता अर्चना, अंकिता सेठ, नूतन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *