तरवां थाने की पुलिस ने चोरी /नकबजनी की चार घटनाओं का किया सफल अनावरण,चार को सामानों के साथ किया गिरफ्तार

144 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

तरवां, आजमगढ़। बताते चले की आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना अंतर्गत उप निरीक्षक रतन कुमार सिंह पुलिस चौकी बोगरिया,उप निरीक्षक अरविंद सिंह,उप निरीक्षक स्वयंग द्विवेदी मै हमराहियों के द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कोटिया खुटहन मोड़ से करीब रात्रि 11:30 बजे आरोपियों के पास से 12 सरिया 550-08mm, एक लोहे की खिड़की,दो साड़ी,एक जोड़ी पायल,सफेद धातु, रु.500 नगद,दो अन्य तरह की साड़ियां, दो जोड़ी पायल, सफेद धातु लगभग 550 रुपए,दो 315 बोर का नाजायज असलहा, दो जिंदा 315 बोर कारतूस,घटना में प्रयुक्त एक डीसीएम टाटा 1109 वाहन यू.पी. 62 टी 5916 के साथ चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम है डिंपू यादव पुत्र शिव सागर यादव ग्राम परसुपुर थाना तरवां, ध्यान यादव पुत्र पारस यादव ग्राम टोडरपुर थाना मेंहनगर, देव यादव पुत्र पप्पू यादव ग्राम एरा कला थाना तरवां,विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय राम अवध सिंह रासेपुर थाना तरवां को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम लोग रात्रि में चिन्हित जगह पर जाते है और जिस घर का चैनल व दरवाजा जहां ताला लगा रहता है वह दरवाजा चैनल तोड़कर घर में रखे आलमारी बक्सा व अन्य कीमती सामानों को चुरा कर ले जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *