150 Views
बोगरिया,आजमगढ़। ठंड और शीतलहर के आड़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं।इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बोगरिया बाजार में एक मेडिकल हॉल पर तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मेडिकल हॉल के संचालक डॉ रामअवध यादव ने बताया कि बोगरिया बाजार में मेरी मेडिकल हाल की दुकान है जिसका नाम है अरविंद मेडिकल हॉल मेरी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान में लगे सीसी टी वी कैमरे और दराज में रखे नगदी पैसे को उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने और किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाया। इसके पूर्व भी दो बार चोरों ने इसी मेडिकल हाल पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।बार-बार हो रहे चोरी से तंग आकर मेडिकल हाल संचालक ने बोगरिया पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर भी दी है।

