प्रेस विज्ञप्ति संख्या-05
महाकुम्भ मेला के दौरान मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ खंड पर 01 जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ी का होगा संचलन।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया।
रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर
श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 05119/05120 मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का
संचलन 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को 04 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05119 मऊ-प्रयागराज रामबाग कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को
04 फेरे के लिये मऊ से 10.30 बजे प्रस्थान कर पनियरा से 10.43 बजे, पिपरी डीह से 10.52 बजे, नायकडीह से
11.01 बजे, दुल्लहपुर से 11.11 बजे, जखनियाँ से 11.23 बजे, हुरमुजपुर से 11.32 बजे, सादात से 11.42 बजे,
माहपुर से 11.54 बजे, औंड़िहार से 12.07 बजे, वाराणसी सिटी से 12.55 बजे, वाराणसी जं. से 13.15 बजे, बनारस
से 13.35 बजे, माधो सिंह से 14.20 बजे, ज्ञानपुर रोड से 14.40 बजे, हंडिया खास से 15.07 बजे तथा झूंसी से 16.00
बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 16.45 बजे पहुँचेगी।
05120 प्रयागराज रामबाग-मऊ कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को
04 फेरे के लिये प्रयागराज रामबाग से 21.45 बजे प्रस्थान कर झूंसी से 22.15 बजे, हंडिया खास से 22.40 बजे, ज्ञानपुर
रोड से 23.15 बजे, माधो सिंह से 23.33 बजे, दूसरे दिन बनारस से 00.25 बजे, वाराणसी जं. से 00.45 बजे,
वाराणसी सिटी से 01.10 बजे, औंड़िहार से 01.40 बजे, माहपुर से 01.55 बजे, सादात से 02.07 बजे, हुरमुजपुर से
02.17 बजे, जखनियाँ से 02.26 बजे, दुल्लहपुर से 02.38 बजे, नायकडीह से 02.48 बजे, पिपरी डीह से 02.57 बजे
तथा पनियरा से 03.06 बजे छूटकर मऊ 03.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच
लगाये जायेंगे।
