116 Views
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शहीद अखिलेश यादव को दी गई श्रद्धांजलि
बोगरिया, आजमगढ़। कंचनपुर के मलखान बाबा पोखरे पर शाहिद अखिलेश यादव की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक मेंहनगर पूजा सरोज, राम प्रताप यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चिरैयाकोट, समाजवादी नेता दीपक पांडे, छात्र नेता सूरज मिश्रा आदि लोग शामिल रहे। इस श्रद्धांजलि सभा में शहीदों की याद में बिरहे का आयोजन भी किया गया, इसके मुख्य कलाकार थे बिरहा सम्राट विजय लाल यादव और गायक सुरेंद्र यादव।
