आटेवा के आवाहन पर नगर क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर हरिलाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने हाथों में भारत सरकार द्वारा जारी गजट की छाया प्रति लेकर, ‘ओनली फॉर ओ पी एस’ की नारेबाजी करते हुए दिखाई पड़े। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर हरीलाल ने कहा कि वर्तमान सरकार, शिक्षक हितैषी बनने का स्वांग करती है। इनका शिक्षक हितों से कुछ लेना-देना नहीं है। बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीन लेना उसके दोहरे चरित्र को उजागर करता हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ० आर पी मिश्र व डॉ० सिधारी सिंह यादव का कहना हैं कि, सरकार द्वारा यह तर्क दिया जाना कि पुरानी पेंशन व्यवस्था वित्तीय अधिभार को बढ़ाती है, यह सरासर बेईमानी है एक तरफ़ आप सांसद विधायकों को जीवन पर्यन्त कई पेंशन दे रहें हैं, वह भी पुरानी पेंशन प्रणाली के आधार पर, क्या यह वित्तीय अधिभार नहीं हैं? यदि ऐसा नहीं हैं तो शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ ऐसा भेद भाव क्यों? विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ० जंग बहादुर प्रजापति, डॉ भोलानाथ गुप्त, डॉ अखिलेश वर्मा, डॉ तपस्या आर्य, डॉ० श्याम जी, डॉ० ब्रजेश यादव, प्रदीप कुमार मिश्रा, डॉ० कलाम आदि मौजूद रहें।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
267 Views
