अशोका इंग्लिश स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

140 Views

अशोका इंग्लिश स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गंभीरपुर /आजमगढ़।
शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा अशोक नगर अरारा मे स्थिति क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अशोका इंग्लिश स्कूल मे बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों द्वारा अनेक उपकरण बनाए गए थे जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि को अवलोकन करते समय बनाए गए उपकरण के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। जानकारी के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा अशोक नगर अरारा मे स्थित क्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अशोका इंग्लिश स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नंदाव दिनेश सरोज, ग्राम प्रधान इनावभार सुरेंद्र बिन्द, समाजसेवी संतोष सिंह “रांची”, गोविंदा को विद्यालय की अध्यापिका द्वारा तिलक लगाया गया उसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलित किया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली गई जिस पर बच्चों द्वारा बनाए गए उपकरण के बारे में मुख्य अतिथि को बनाए गए उपकरण का जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 5 द्वारा वाटर डिस्पेचर, कक्षा 6 द्वारा पवन चक्की, कक्षा 7 और 8 द्वारा सेव वाटर, कक्षा 10 द्वारा वॉटर पॉल्यूशन, कक्षा 12 द्वारा स्ट्रक्चर ऑफ़ डीएनए बनाया गया था। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विज्ञान प्रदर्शन में भाग लिए गए सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह विपिन ने कहा की विज्ञान प्रदर्शनियां, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी जानकारी को साझा करने का एक तरीका हैं इनसे छात्रों को नए तथ्यों और आविष्कारों के बारे में जानकारी मिलती है साथ ही, ये छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ाने में भी मदद करती हैं।इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार, क्षमा सिंह, ललिता राजभर, सरिता निषाद,संगीता बौद्ध, कंचन सरोज,खुशी पाठक, आरती कुमारी,प्रिया भारती, निर्मला,आनंद भारद्वाज,शैलेश कनौजिया, सिकंदर विश्वकर्मा, अरुण कुमार,मनोज यादव,धीरज कुमार,अकबर, नदीम, श्रीकांत समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *