शिव बारात को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर में हुई आवश्यक बैठक।

340 Views

शिव बारात को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर में हुई आवश्यक बैठक।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाली शिव बारात को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत मुन्ना दास की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक मंदिर परिसर में की गई मुन्ना दास का कहना था कि शिवरात्रि के इस पर्व पर प्रतिवर्ष शिव बारात की शोभायात्रा निकल जाती है जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पुनः नीलकंठ महादेव मंदिर पर आकर भंडारे के आयोजन के साथ विश्राम करती है इस बार भी यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के पर्व पर होना सुनिश्चित है बैठक में कार्यक्रम के आयोजन रामकेश्वर जायसवाल, मनोज गुप्ता, कन्हैयालाल निषाद, राजकुमार मोदनवाल, छेदीलाल निषाद, अनिल चौरसिया, राजीव चौबे, प्रदीप कुमार सहित नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी सदस्य शिव बारात की शोभायात्रा के लिए बैठक के बाद तैयारी में जुट गए हैं, सदस्यों का कहना है कि प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी भव्य रूप से शिव बारात निकाली जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *