बूढ़नपुर तहसील सभागार जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। आज प्रातः 10:00 बजे से बूढ़नपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 112 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल 11:00 बजे तहसील पहुंचे और 2:00 तक समाधान दिवस पर जनसुनवाई की 2:00 बजे के पश्चात जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए इस दौरान कई तहसील दिवस पर कई बार प्रार्थना पत्र देने वाले फरियादियों ने अपनी समस्या से मीडिया को अवगत कराया मंगीतपुर निवासी अरविंद सिंह ने बताया की ग्राम सभा की सरकारी नाली पर अवैध रूप से कब्जा करने आरोप लगाया उन्होंने कहा कि किसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस पर की गई लेकिन अभी तक सरकारी नाली से कब्जा नहीं हटाया गया।
वही मनियारपुर गांव निवासी बलराम यादव ने आरोप लगाया कि मेरे द्वारा तहसील दिवस पर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही मेरे गांव में सरकारी नलकूप की नाली है जो वर्षों से टूट चुकी है वह पूरी तरह से अस्तित्व विहीन हो गई है जिसके चलते हम ग्रामीणों को सिंचाई करने में काफी असुविधा हो रही है जिसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस पर की गई
नगवा जयरामपुर गांव निवासी विमल कुमार का आरोप है कि हल्का लेखपाल द्वारा मेरी जमीन की कई बार पैमाइश की गई जो पूरी तरह से गलत है हल्का लेखपाल विपक्षियों से मिलकर के मेरी जमीन की गलत पैमाइश कर रहे हैं जिसके शिकायत मेरे द्वारा कई बार की गई लेकिन भ्रष्ट लेखपाल खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है मेरे द्वारा कई बार तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डोमनपुर गांव निवासी इंद्रमती का आरोप है कि मेरे द्वारा कई बार तहसील दिवस पर आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक मुझे आवास नहीं मिला ग्राम प्रधान और सचिन की मिलीभगत के चलते मुझे आवास नहीं दिया जा रहा है संबंधित अधिकारियों द्वारा पक्षपात किया जा रहा है ग्राम प्रधान द्वारा वोट की राजनीति की जा रही है। इस मौके पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे




