जनपद मऊ के खुरहट में स्थित देईया माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़

125 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

मऊ। खुरहट,रानीपुर। जनपद मऊ के रानीपुर खुरहट में स्थित प्रसिद्ध देईया माता मंदिर में अपार संख्या में भक्तगण माता जी को कढ़ाई चढ़ा करके पूजन कर माता से अपनी मन्नत मांगते हैं।तमाम भक्त ऐसे भी हैं जिनकी मन्नत पूर्ण होने के बाद वे यहां पर आते हैं और माता जी को बाजे गाजे जे के साथ पूजा पाठ करके पूर्ण के भागी बनते हैं। ऐसा भी माना जाता है की दईया माई के स्थल पर अगर आपने प्रसाद खा लिया तो आपको हमेशा उनकी पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा जिससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती रहेगी। प्राचीन काल से ही यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है यहां पर दूर दराज से लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर के माता जी का पूजन करते हैं और मन्नत के अनुसार कढ़ाई चढ़ा करके प्रसाद तैयार करते हैं और माता को चढ़ा करके खुद प्रसाद ग्रहण करते हैं यहां प्रत्येक दिवस भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *