राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में लें एम ए योग में प्रवेश

125 Views

प्रवेश परीक्षा 20 मार्च को, 17 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में एम ए योग में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि जनवरी 2025 सत्र में विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एम ए योग कार्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ कर दिया है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप अब एम ए योग में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्रवेशार्थियों के द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र पूर्ण सूचनाओं सहित भरना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान विश्वविद्यालय ने प्रारंभ कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट से 18 मार्च से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 20 मार्च 2025 को प्रस्तावित की गई है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एम ए योग से संबंधित लिंक स्थापित किया है। जहां इस कार्यक्रम से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 25 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा। परीक्षा अवधि एक घंटा होगी।
डॉ प्रेम प्रकाश कुशवाहा
क्षेत्रीय समन्वयक
आजमगढ़

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *