101 Views
आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी की नए जिला अध्यक्षों की घोषणा में हो रहे विलंब से लोगों के अंदर कई महीनो से जो इंतजार का पल था कि आखिर किसे बनाया जाएगा आजमगढ़ और लालगंज का जिला अध्यक्ष इसी एवज में रविवार के दिन दोनों जिला अध्यक्षों की घोषणा की गयी ।जिसमें आजमगढ़ जनपद के पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह को एक बार फिर भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वही लालगंज से विनोद राजभर को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दोनों जिला अध्यक्षों को फूल मालाओं से लाद दिया।

